नई दिल्ली, पंजाब तेज खबर :- AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें CM केजरीवाल का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल है। इनके अलावा जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन को भी स्टार कैंपेनर बनाया गया है। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सात लोकसभा सीटों में से चार सीट पर चुनाव लड़ रही है बाकी तीन पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। दिल्ली और हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है।














