लुधियाना, पंजाब तेज खबर:- जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक घर में घुसकर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार, जगराओं में एक आरोपी स्कूल जाते समय लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक शर्मनाक कांड कर दिया। पीड़ित लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने साथियों संग मिलकर लड़की के घर में घुस कर हमला कर दिया। यही नहीं आरोपी ने लड़की के सिर में बोतल मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया।
पुलिस ने संबंधी 3 अज्ञात आरोपियों समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी पहचान अजय गिल, कर्ण गिल, बबलू , दीपू गिल, सतनाम सिंह उर्फ कम्मा व नीटा समेत 3 अज्ञात के रूप में हुई है। घर से स्कूल के लिए जाते समय आरोपी अजय गिल उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। रास्ते में रोककर परेशान करने के साथ उससे जबरदस्ती दोस्ती करने को कहता था, लेकिन लड़की ने दोस्ती करने से इनकार कर दिया। रोजाना छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की के पिता ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर युवक अपने साथियों के साथ लड़की के घर पर पहुंच गया। इस दौरान उसने घर पर ईंट-पत्थर व हथियारों से हमला कर दिया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर में बोतल मार दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। रोजाना छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की के पिता ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर युवक अपने साथियों के साथ लड़की के घर पर पहुंच गया। इस दौरान उसने घर पर ईंट-पत्थर व हथियारों से हमला कर दिया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर में बोतल मार दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।














