Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Punjab Tej Khabar
चंडीगढ़, ब्यूरो:- राज्य में पंचायती चुनावों का दौर चल रहा है, जिसके चलते पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अतः इस समय अवधि के बीच कोई भी पुलिस कर्मी छुट्टी पर नहीं जा पाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में 13,237 ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे, जिसे लेकर फिलहाल पूरी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। गांवों में धड़ेबंदी को रोकने के…
फिरोजपुर, ब्यूरो:- कक्षा में एक बच्चा सोता रहा और टीचर स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए। छुट्टी होने के काफी देर बाद तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में अफरातफरी मच गई। स्कूल के बंद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज आई तो चाबी मंगवाकर कक्षा का ताला खोलकर घबराए हुए बच्चे को बाहर निकाला। यह घटना फिरोजपुर के गांव माछीवाला कमगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में घटित हुई है। दादी मनजीत कौर ने बताया कि उसका पोता लवप्रीत स्कूल से छुट्टी होने के काफी समय तक घर नहीं पहुंचा…
ਕਲਾਨੌਰ, 30 ਸਤੰਬਰ ( ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਸ਼ੀ ਪੁਰ )- ਸਮਾਜਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਕਲਾਨੌਰ ਤੇ ਬਲੱਡ ਡੌਨਰਜ ਸੁਸਾਇਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਅਜਾਦੀ ’ਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਊਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜ਼ਮ ਸ. ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੇ 117ਵੇਂ ਜਨਮ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਸਥਾਨਕ ਕਸਬੇ ਦੇ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ’ਚ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਡੋਨਰਾਂ ਵਲੋ. ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਗੁਰਸ਼ਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੱਲ੍ਹੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਲੱਡ ਬੈਂਕ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵਲੋ. ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਖੂਨ ਇਕੱਤਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 70 ਡੋਨਰਾਂ ਵਲੋ. ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ…
लुधियाना, राजन मेहरा:- खुद को सीबीआई अधिकारी बना चार लुटेरों ने बाड़ेवाल रोड स्थित पंचशील कॉलोनी इलाके में रहने वाले कारोबारी के घर में घुसकर उसे और उसके दोस्त को बंधक बना लूट की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वालों में बाप बेटा भी शामिल है। जब तक दोनों खुद को छुड़वाकर कुछ कर पाते, आरोपी फरार हो गए थे। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। थाना…
जालंधर, पंजाब तेज खबर:- शहर में एक प्रेमी जोड़े के रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर में थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में खूब हंगामा हुआ, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया गया। महिला ने पति को माशूका के साथ रंगे हाथ पकड़ा है, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्से में आए महिला के साथ आए युवकों ने घर का गेट तक तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते…
जालंधर, पंजाब तेज खबर:- वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। पंजाब में अब लग्जरी गाड़ियों के ऊपर बनी Sunroof से बाहर निकलकर शोर मचाने वालों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ने इस संबंध में सभी पुलिस आयुक्तों और SSP को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि कारों की छत पर बने सनरूफ में बच्चे बाहर निकलकर नेश्नल हाईवे, स्टेट और शहर में शोर मचाते हैं, जिससे ड्राइवर का ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने का…
जालंधर, पंजाब तेज खबर:- वेस्ट हलके में लोकसभा चुनाव दौरान पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू के बेटे एवं कांग्रेसी नेता सुमित मिंटू के साथ हुए झगड़े के मामले में नया मोड़ आ गया है। थाना पांच की पुलिस ने वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा के खिलाफ छेड़खानी और एससी एसटी एक्ट के तहत क्रांस मामला दर्ज किया है। ये मामला बस्ती गुजां निवासी रजनी अंगुराल के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है। रजनी अंगुराल ने कहा कि चुनाव वाले दिन योगेश मल्होत्रा ने उनके साथ मारपीट और छेड़खानी की और फिर जातिसूचक शब्द भी बोले। बता दें कि पुलिस…
जालंधर, योगेश कत्याल:- जालंधर वेस्ट हल्के से आम आदमी पार्टी के जुझारू एवं कर्मठ नेता मुकेश सेठी को जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का पूरा भरोसा है। मुकेश सेठी ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शिक्षित और बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो जन कल्याण और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेठी ने भगत के परिवार के जालंधर के लोगों की सेवा करने के दो पीढ़ियों के इतिहास पर प्रकाश डाला, जिसमें उनके पिता चूनी लाल भगत का मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य भी शामिल है। मुकेश सेठी ने इस बात पर…
जालंधर, पंजाब तेज खबर:- फगवाड़ा में बुधवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी के बाद ट्रेन यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ट्रेन के सी-3 कोच पर पथराव किया गया है जिसमें दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। ट्रेन के सी 3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि वे फगवाड़ा से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में बैठी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया…
नई दिल्ली, पंजाब तेज खबर:- NEET को लेकर छात्र अब सड़कों पर उतर आए हैं, आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ उनके माता-पिता और अभिभावक भी शामिल थे। छात्रों की मांग है कि नीट एग्जाम को रद्द किया जाए और दोबारा एग्जाम कराया जाए। इसे लेकर 20000 छात्रों ने देश भर की अदालतों में याचिकाएं दाखिल की हैं। वहीं, NEET काउंसलिंग रोकने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर आज कोर्ट सुनवाई कर सकता है। इसके अलावा, ग्रेस मार्क्स को लेकर भी…